RSS और बीजेपी को 2026 में सत्ता जाने का डर सता रहा है? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 101वें स्थापना दिवस पर नागपुर में मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण ने देश में एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अपने संबोधन में भागवत ने 'रिजीम चेंज' (सत्ता परिवर्तन) पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में सरकार बदलने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने बांग्लादेश, नेपाल और फ्रांस जैसे देशों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों का उदाहरण दिया