उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रखने का फैसला चर्चा में है। आखिर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने यह फैसला क्यों लिया? क्या मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी पूरी तरह खत्म हो जाएगी? और सबसे बड़ा सवाल—यह फैसला किस कानून और किस प्रशासनिक आदेश के तहत लिया गया?
इस वीडियो में जानिए उत्तराखंड सरकार के इस फैसले की पूरी कहानी। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की भूमिका क्या है? उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम 2025 का इस मामले से क्या संबंध है? मदरसों की मान्यता और शिक्षा विभाग के नियमों का इस फैसले पर क्या असर पड़ेगा?