Hindi News / National News / तेलंगाना में AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान पर चा/कुओं से ह/मला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा द/म
तेलंगाना में AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान पर चा/कुओं से हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा द/म
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता मुर्तजा पहलवान की चा/कुओं से हमला कर ह/त्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हिमायत सागर रोड के पास वारदात को अंजाम दिया।
2 min read
Google source verification
भारत
•
image
kamlesh sharma
•
Updated: 23 Nov 2026,
AIMIM leader attacked
AIMIM के बहादुरपुरा विधायक और राजेंद्रनगर प्रभारी मोहम्मद मुबीन हमले की जानकारी मिलने के बाद जर्मन अस्पताल पहुंचे। (Photo-X/@MohdMubeen58 via ANI)
रंगारेड्डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता मुर्तजा पहलवान की चा/कुओं से हमला कर ह/त्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हिमायत सागर रोड के पास वारदात को अंजाम दिया। हमले में गंभीर रूप से घा/यल मुर्तजा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मुर्तजा पर चा/कुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खू/न बह गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने द/म तोड़ दिया।
8 से 10 लोगों के समूह ने किया हमला
घटना की जानकारी मिलने के बाद AIMIM के बहादुरपुरा विधायक और राजेंद्रनगर प्रभारी मोहम्मद मुबीन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अस्पताल पहुंचने की तस्वीरें साझा कीं। मुबीन की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, हमले में करीब 8 से 10 लोग शामिल थे। विधायक मोहम्मद मुबीन के अनुसार, पुलिस को अब तक हमलावरों की पहचान से जुड़ा कोई ठोस सबूत या सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। मुबीन ने मुर्तजा पहलवान की ह/त्या की कड़ी निंदा करते हुए वारदात में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने ह/त्या के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मामले की फास्ट-ट्रैक जांच कराने की अपील भी की। साथ ही, उन्होंने मुर्तजा पहलवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
#तेलंगाना
Comments