देश की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि अब समस्याएँ खत्म करने की जरूरत नहीं, बस उनके नाम बदल देने की जरूरत है!
ठंड बढ़े तो जनता की सहनशक्ति कम है, रुपया गिरे तो डॉलर मजबूत है और अपराध पर सवाल उठे तो शब्दों की ऐसी कलाबाजी कि अपराध भी अपनी पहचान भूल जाए!
वाह साहब! क्या शानदार व्यवस्था है!
न महंगाई की गलती, न बेरोजगारी की, न अपराध की… गलती तो बस जनता की है, जो सवाल पूछने की हिमाकत करती है!
लेकिन याद रखिए, जनता की याददाश्त कमजोर हो सकती है, उसकी आँखों के सामने की सच्चाई नहीं। देश को हास्य कलाकारों की नहीं, जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है।
क्योंकि लोकतंत्र कोई कॉमेडी शो नहीं है और जनता कोई तालियाँ बजाने वाली ऑडियंस नहीं!
Comments