भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के शिल्पकार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।


सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति से 562 देशी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि देश की असली ताकत उसकी एकता, समानता और आपसी भाईचारे में है।


आइए, हम ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें जहाँ न कोई ऊँच-नीच हो, न जाति-पंथ का भेदभाव, न अमीरी-गरीबी के आधार पर किसी के साथ अन्याय। जहाँ हर नागरिक को समान सम्मान और अधिकार मिले।


एकता केवल नारा नहीं, भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।


राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!


जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳


#SardarPatelJayanti

#RashtriyaEktaDiwas

#IronManOfIndia

#EkBharatShreshthaBharat

#NationalUnityDay

Show more Show less