श्री गुरु नानक देव जी जयंती की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻


श्री गुरु नानक देव जी ने सदियों पहले एक ऐसे समाज का सपना देखा था, जहाँ इंसान की पहचान उसके धर्म, जाति या हैसियत से नहीं, बल्कि उसके कर्म और इंसानियत से हो।


उनका संदेश था — किरत करो, नाम जपो और वंड छको।


लेकिन आज जब देश में धर्म के नाम पर दूरियाँ, जाति के नाम पर भेदभाव, नफरत के नाम पर राजनीति और इंसानियत से ऊपर पहचान को रखा जा रहा है, तब श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ और भी प्रासंगिक हो जाती हैं।


श्री गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया था कि ईश्वर तक पहुँचने का रास्ता इंसान से होकर गुजरता है। किसी भूखे को भोजन देना, किसी कमजोर का साथ देना और अन्याय के सामने सच के साथ खड़ा होना ही सच्ची भक्ति है।


आज जरूरत केवल गुरुपर्व मनाने की नहीं, बल्कि श्री गुरु नानक देव जी के विचारों को अपने जीवन और देश की व्यवस्था में उतारने की है।


गुरुद्वारों में रोशनी करने के साथ-साथ अपने विचारों से समाज का अंधकार भी मिटाइए।


धन धन श्री गुरु नानक देव जी।


आप सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏


#GuruNanakJayanti

#GuruNanakDevJi

#HumanityFirst

#OneGodOneHumanity

#EqualityAndJustice

Show more Show less