Iran इनकी इतनी हवा खराब कर दी दुबके हुए है बेचारे
सुरक्षा चिंताओं के बीच, वाशिंगटन डीसी स्थित अपने घर से अमेरिकी मिलिट्री बेस में शिफ्ट होने के कुछ दिनों बाद, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वे ईरान से जुड़ी जान से मारने की धमकियों से डरेंगे नहीं। शुक्रवार, 13 नवंबर को CNBC से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि वे इन धमकियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने खाड़ी (गल्फ) क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिल रही धमकियों का जिक्र किया।
बेसेंट ने कहा, "जब खाड़ी में तैनात हमारे बहादुर सैनिक और राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप लगातार जान से मारने की धमकियां पा रहे हैं, तो फिर मैं क्यों डरूं?" ट्रेजरी प्रमुख ने माना कि वे जॉर्जटाउन स्थित अपना घर छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला सुरक्षा चिंताओं की वजह से लिया गया, जो जनवरी 2025 में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' द्वारा उनके घर की हवाई तस्वीर (एरियल फोटो) प्रकाशित करने के बाद पैदा हुई थीं। उन्होंने इस प्रकाशन को "बेहद गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक" बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए। बेसेंट ने कहा कि ईरान "एक खतरनाक और घिरे हुए जानवर" की तरह बर्ताव कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के निर्देशों का पालन कर रहे हैं, जिसके तहत उन्हें अपना घर छोड़कर मिलिट्री बेस में शिफ्ट होना पड़ा।
#ScottBessent #DonaldTrump #IRGC #IranUSAConflict #TNNCard #MM@
Comments