भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने की तैयारी चल रही है और ये सौदा करीब 35 से 40 अरब डॉलर के बीच होने वाला है। ये भारतीय रक्षा इतिहास की सबसे बड़ी डील होने वाली है और फ्रांस की जीडीपी में इस सौदे से अच्छा खासा उछाल आएगा। लेकिन फ्रांस ने साफ कर दिया है कि वो संवेदनशील पुर्जे भारत में नहीं बनाएगा। उसने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर भी लक्ष्मण रेखा खींच डाली है। फ्रांसीसी अखबार 'द डेली एंटरप्राइजेज' में साफ शब्दों में लिखा गया है कि फ्रांस, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी भारत को नहीं देगा। इसी साल 13 फरवरी को राफेल फाइटर जेट में लगने वाले M88 इंजन बनाने वाली कंपनी सफ्रान के CEO ओलिवियर एंड्रीस ने दो टूक शब्दों में कहा था 'हम भारत में M88 इंजन के लिए असेंबली लाइन जरूर लगाएंगे लेकिन M88 इंजन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से फ्रांस के अलावा कहीं और नहीं जाएंगे।' फ्रांसीसी अखबार ने बताया है कि सफ्रान और डसॉल्ट दोनों ही कंपनियां अपने इरादे पर आज भी कायम हैं। फ्रांसीसी अखबार का कहना है कि राफेल बनाने वाली कंपनी राफेल भी अपने रूख पर कायम है। ये दोनों कंपनियां भारत में असेंबली लाइन लगाएंगी लेकिन उनका कंट्रोल सिस्टम फ्रांस में रहेगा। संवेदनशील पुर्जे भारत में नहीं बनेंगे। इंजन के महत्वपूर्ण हिस्से, विमान का डिजाइन, क्रिटिकल कंपोनेट्स समेत 'हर वो आयाम जिसमें कंट्रोल की जरूरत होती है वो फ्रांस में ही रहेंगे।' फ्रांसीसी अखबार ने लिखा है 'इस तरह एक राफेल आंशिक तौर पर भारतीय कारखाने में तैयार हो सकता है लेकिन ये एक ऐसा विमान बना रहेगा जिसका विकास पेरस से तय होगा।'
#राफेल
#फ्रांस
#इंडिया
Comments