वाह रे विकास की कहानी! 🇮🇳
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (भूख सूचकांक) 2026: भारत की रैंकिंग
साल 2014 में रैंक: 55
साल 2026 में रैंक: 100 📉
70 सालों से हम जहां से निकले विश्वगुरु वही पहुँचाने में लगे हैं.
इस साल हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश की रैंक 84 है,
जबकि हम फिसलकर 100वें नंबर पर पहुंच गये हैं.
अजीब विडंबना देखिए कि जिन मामलों में देश को पीछे होना चाहिए, उनमें इंटरनेट बंद करने के मामले में हम दुनिया में ‘दूसरे नंबर’ पर और झूठी खबरें व अफवाहें फैलाने के मामले में ‘पहले नंबर’ यानी ‘विश्वगुरु’ बने बैठे हैं।
आप चाहें तो इसके लिए उन्हें 'थैंक यू' कह सकते हैं!
किसी भी देश की असली तरक्की ऊँची इमारतों, बड़े-बड़े दावों और नारों से नहीं, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि वहाँ का आम नागरिक कितना खुशहाल है, उसे भरपेट भोजन मिल रहा है या नहीं, और उसका जीवन कितना सुरक्षित व सम्मानजनक है।
भूख का सवाल हो तो जवाब आँकड़ों से नहीं, ज़मीनी हकीकत से देना होगा। विश्वगुरु बनने का सपना तभी सार्थक होगा, जब देश का कोई भी नागरिक भूखा न सोए। इंटरनेट बंद करने और भ्रामक सूचनाओं पर उठते सवालों के बीच ज़रूरत है कि हम प्रचार से आगे बढ़कर शिक्षा, पोषण, रोज़गार और जवाबदेही पर बात करें।
क्योंकि देशभक्ति का अर्थ सिर्फ़ तारीफ़ करना नहीं, बल्कि देश की कमियों पर सवाल उठाकर उन्हें सुधारने की माँग करना भी है।
नारे नहीं, पोषण चाहिए!
प्रचार नहीं, पारदर्शिता चाहिए!
दावों से आगे बढ़कर हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन चाहिए! 🇮🇳
Comments