मौत की सजा को खत्म करने की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) में लाए गए प्रस्ताव पर भारत ने इसके खिलाफ मतदान किया है। भारत ने स्पष्ट किया कि मृत्युदंड पर रोक लगाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई आम सहमति नहीं है और हर संप्रभु देश को अपने कानून और दंड व्यवस्था तय करने का अधिकार है। भारत उन 33 देशों में शामिल रहा, जिन्होंने प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया। वहीं, 133 देशों ने इसके समर्थन में मतदान किया, जबकि 16 देश मतदान से दूर रहे।


वोटिंग के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा की समिति ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें देशों से मृत्युदंड पर वैश्विक रोक लगाने और धीरे-धीरे इसे समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की गई थी। भारत का यह रुख पिछली बैठकों में अपनाए गए उसके रुख के अनुरूप है। भारत ने 2016, 2018 और 2024 में भी ऐसे प्रस्तावों के खिलाफ मतदान किया था।

#monotiz

#viralpost

#un

#india

#मृत्युदंड

#unvotingcouncling

Show more Show less